Professor Deepak Rawal
My Vision is Clean Politics
VOTE FOR CHANGE
Professor Deepak Rawal
My Vision is Clean Politics
Vision Document/विजन दस्तावेज
नशा बंदी विधेयक (Prohibition Bill): आज की सभी पीढ़िया नशे के कुचक्र मे फस चुकी है। इसके पक्ष मे सरकार द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा तर्क राजस्व प्राप्ति है, जो कि अपरिपक्व तर्क लगता है। इस कानून के द्वारा शराब, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू की उपलब्धता व उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए। इस क़ानून से समाज मे अपराध में कमी आयेगी और एक स्वस्थ समाज व पीढ़ी का निर्माण होगा ।
आर्थिक शिक्षा विधेयक (Financial Education Bill): इस कानून के द्वारा आर्थिक शिक्षा को अनिवार्य रूप से सभी विद्यालयो, महाविद्यालयो एवं विश्वविद्यालयो मे पढ़ाया जाए। इस शिक्षा का उद्देश्य धन अर्जन व उधम करने का आत्मविश्वास पैदा करना और धन के प्रति मानसिकता मे बदलाव करना है। इस क़ानून से हर नागरिक को आर्थिक शिक्षा के साथ सहज व्यापार के अवसर उपलब्ध कराने की ज़िम्मेदारी सरकार की होगी। इस कानून के द्वारा गरीबी और बेरोजगारी का स्थायी समाधान होगा।
अरावली संरक्षण विधेयक (Aravali Conservation Bill): इस क़ानून के द्वारा वन विभाग के अतिरिक्त आने वाले सभी पहाडो, मगरियों का अधिग्रहण सरकार द्वारा किया जाए और पहाड़ो, मगरियों की ख़रीद, बिक्री व खनन पर पूर्णतः रोक लगायी जाए। इनका उपयोग पर्यटन, घर, खेती में जिस रूप में है,उसी रूप में किया जाए। जब तक अति आवश्यक ना हो, तब तक किसी भी कारण से इनकी खुदाई पर प्रतिबंध लगे।
स्थानांतरण नियंत्रण विधेयक (Transfer Control Bill): आज सरकारी सेवाओ में स्थानांतरण/ट्रांसफ़र भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। इससे सभी ईमानदार सरकारी कर्मचारी और अधिकारी काफ़ी परेशान है। इस क़ानून के द्वारा स्थानांतरण/ट्रांसफ़र पर जनप्रतिनिधियों के दखल पर स्वायत्तशाषी संस्थाओं की तरह पूर्णतः रोक लगाई जाये।
सबल राजनीतिज्ञ विधेयक (Strong Politician Bill): आज देश की राजनीति प्रदूषित हो चुकी है। इसके उपचार के लिए उन नागरिकों को राजनीति की मुख्य धारा मे लाना आवश्यक है, जो पहले से ही देश के प्रति अपना समर्पण दिखा चुके है। अतः इस कानून के द्वारा MP के चुनाव मे राष्ट्रीय पुरस्कार (जैसे भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री, परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र आदि) पाने वालो को 10% राजनीतिक आरक्षण दिया जाए। इससे देश की राजनीति मे व्यापक सुधार होगा और राजनीतिक प्रदूषण मे कमी आएगी।